हाइपर थायराइड के लक्षण क्या है?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 15:24

ओवरएक्टिव थॉयराइड (हाइपरथॉयराइडिज्म) के कारण कई तरह के लक्षण विकसित होते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आपको उन सभी लक्षणों का अनुभव हो।

लक्षण धीरे-धीरे या अचानक विकसित हो सकते हैं। कुछ लोगों में ये अपेक्षाकृत हल्के होते हैं, जबकि दूसरों में काफी गंभीर हो सकते हैं और उनके जीवन को प्रभावित कर सकते हैं।
सामान्य लक्षण (Common symptoms)

ओवरएक्टिव थॉयराइड के लक्षणों में शामिल हैं:

घबराहट, चिंता और चिड़चिड़ापन
हाइपरएक्टिविटी - सहज रहने में कठिनाई और अधिक बेचैनी होना
मूड स्विंग
सोने में कठिनाई
हर समय थकान महसूस करना
गर्मी के प्रति संवेदनशीलता
मांसपेशियों में कमज़ोरी
दस्त
सामान्य से अधिक बार पेशाब जाने की ज़रूरत होना
लगातार प्यास लगना
खुजली
सेक्स की इच्छा घटना

सामान्य लक्षण (Common signs)

ओवरएक्टिव थॉयराइड के कारण निम्न शारीरिक लक्षण पैदा हो सकते हैं:

थॉयराइड ग्रंथि (गोइटर) बढ़ने के कारण गर्दन में सूजन
असामान्य रूप से हृदय गति (धड़कन) तेेज होना
कंपकंपाहट
त्वचा गर्म होना और अधिक पसीना आना
हाथों की हथेलियाँ लाल हो जाना
नाखून ढीले होना
खुजली वाले चक्कते होना - जिसे हाइव्स (यूर्टिकेरिया) कहा जाता है
बालों का झड़ना या पतला होना
वजन काम होना - अक्सर भूख ज़्यादा लगने के बावजूद
आंखों की समस्याएं, जैसे लालिमा, सूखापन या दृष्टि की समस्याएं - इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए ओवरएक्टिव थायरॉयड की जटिलताओं के बारे में पढ़ें

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info